Aadhaar Card में Email ID कैसे Change करें

Aadhaar Card में Email id इतनी ही जरूरी हैं जितना की आपके आधार कार्ड मोबाईल नंबर का होना। क्योंकि Email ID एक बहुत ही सुरक्षित हैं इसके माध्यम से आधार कार्ड में हो रही किसी भी बायोमेट्रिक, OTP सत्यापन आदि के बारे में जानकारी मिलती रहती हैं।

क्या आप भी अपने Aadhaar Card में Email ID जोड़ना या अपडेट करना चाहते हैं? नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –

आधार कार्ड में Email ID लिंक करना क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड में Email ID अपडेट या जोड़ने के कई फायदे हैं:

  • Security Alerts: आपके आधार कार्ड के किसी भी इस्तेमाल पर आपको तुरंत Email ID पर अलर्ट मिलता है।
  • E-Aadhaar Download: पासवर्ड प्रोटेक्टेड ई-आधार की जानकारी Email ID पर प्राप्त की जा सकती है।
  • Online Services: कई सरकारी सेवाओं के लिए ओटीपी Email ID पर भी भेजा जाता है।

Aadhaar App से Aadhaar Card में Email ID Add या Change कैसे करें

UIDAI ने एक नया मोबाइल App लॉन्च किया है। जिसके इस्तेमाल से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में Mobile Number और Email ID Change कर सकते है।

अगर आप पहली बार अपने आधार कार्ड में Email ID या mobile Number लिंक करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको Aadhaar Seva Kendra पर जाना होगा।

ऑनलाइन Aadhaar App के माध्यम से आधार कार्ड में Email ID और Mobile Number को अपडेट किया जाता है :

Aadhaar Card में Email ID add या change करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाईल में Aadhaar App इंस्टॉल करें। Aadhaar App को ओपन करें और अपने आधार कार्ड से लॉगिन करें।

Aadhaar App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

इसमे आधार में लिंक मोबाईल नंबर का इस्तेमाल करें और App को लॉगिन करने के लिए आपको 6 अंकों का पिन बनाना होगा। जिसके माध्यम से आधार एप को लॉगिन कर सकेंगे।

my aadhaar update
my aadhaar update

Aadhaar App लॉगिन होने के बाद My Aadhaar Update ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद आपको यहाँ चार सर्विस दिखाई देंगी। जिसमे आपको Email ID Update ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।

aadhaar update option
aadhaar update option

इसके बाद आपको अपनी नई email id लिखनी हैं। OTP के माध्यम से verify करें। अब आपको Payment करना होगा इसके लिए आपको 75 रुपए का online पेमेंट करना होगा। और आपकी request UIDAI के पास चली जाएगी।

कुछ दिनों में आपके आधार कार्ड में Email ID लिंक हो जाएगी।

Note :- Aadhaar App अभी Beta वर्ज़न में हैं तो Email Update सर्विस अभी Enable नहीं हैं लेकिन कुछ दिन बाद यह सर्विस सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

आधार कार्ड में Email ID अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें

सीधे आधार केंद्र जाकर लाइन में लगने से अच्छा है कि आप पहले अपॉइंटमेंट बुक कर लें:

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।

“Book an Appointment” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

यहाँ आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे किसी एक विकल्प का चयन करें नीचे दी गई जानकारी भरें जैसे Name, Mobile number या Email ID लिखें और Captcha लिख कर Send OTP पर क्लिक करें।

आपके मोबाईल नंबर या ईमेल पर एक OTP आएगा वहाँ OTP को लिख कर सबमिट करें।

Centre Appointment ऑप्शन पर क्लिक करें Age group और Service Type चुनें।

इसके बाद अपनी सभी जानकारी सही से भरें date और समय चुनें उसी समय आपको आधार सेवा केंद्र पर पहुँचना हैं।

Aadhaar Update Form भरना होगा (यह केंद्र पर भी मिल जाता है)।

फॉर्म में अपनी New Email ID साफ-साफ लिखें।

किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती (अगर आप सिर्फ ईमेल या मोबाइल अपडेट करा रहे हैं)।

वहां मौजूद ऑपरेटर आपके फिंगरप्रिंट या आईरिस (Iris) स्कैन के जरिए आपकी पहचान को वेरीफाई करेगा।

ईमेल आईडी अपडेट करने की सरकारी फीस मात्र 75 रुपये है।

अपडेट होने के बाद आपको एक Acknowledgement Slip दी जाएगी, जिसमें URN (Update Request Number) होगा।

आधार में ईमेल आईडी अपडेट होने में 7 से 15 दिन (Working Days) का समय लगता है। कभी-कभी यह 24 से 48 घंटों में भी अपडेट हो जाता है। आप URN नंबर के जरिए UIDAI की वेबसाइट पर स्टेटस चेक कर सकते हैं।

मुख्य बातें जो आपको ध्यान रखनी चाहिए:

  • ईमेल अपडेट के लिए किसी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होती।
  • अपनी सही ईमेल आईडी ही भरें ताकि भविष्य में परेशानी न हो।
  • UIDAI के नाम पर आने वाली फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहें, हमेशा आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। अगर आपका कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें!

Leave a Comment