Aadhaar Card में अपडेट करना बहुत ही आसान हो गया है। क्योंकि UIDAI ने आधार कार्ड में अपडेट करने के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया है।
जिसकी मददत से आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी, नाम और एड्रेस अपडेट कर सकते हैं।
Aadhaar App से मोबाइल नंबर कैसे Change कर सकते हैं?
सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में (Android या iPhone) Aadhaar ऐप को डाउनलोड करना होगा।

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर से रजिस्टर करना होगा जिसमें आपको अपना Face authentication करना हैं और 6 अंकों का Pin बनाना होगा।
इस Pin की मदद से आप अपने Aadhaar App को लॉगिन कर सकते हैं। इसमें आपको वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना है जो आपके आधार कार्ड से जुड़ा हैं।
आधार ऐप लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपके आधार की सारी जानकारी आपके किस ऐप में दिखाई देंगे, जिसमें आपका फोटो भी दिखाई देंगे?
इसमें आपको एक QR Code दिखाई देगा, जिसके मदद से आप अपनी जानकारी को शेयर कर सकते हैं।
आधार ऐप की मदद आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज कैसे करें?
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें –
- Aadhaar App लॉगिन होने के बाद नीचे आपको My Aadhaar Update ऑप्शन मिलेगा। उस क्लिक करें।

- इसके बाद Mobile Number Update ऑप्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने की फीस और कितने दिन में अपडेट होगा? की जानकारी लिखी होती है। इसके बाद Continue पर क्लिक करें।

- इसमें आपको पुराना मोबाइल नंबर दिखाई देगा और इसके नीचे आपको अपना नया नंबर लिखना है। जिससे आप अपडेट करना चाहते हैं।

- इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें और नये mobile number पर OTP आएगा उसे डाल कर verify करें ।
- आपको अपना Face authentication करना होगा। उसके बाद आपको पेमेंट करना हैं।
- अब एक Update request slip जेनेरेट हो जाएगी। जिसमे SRN नंबर होता हैं इससे स्टैटस चेक कर सकते हैं।
मोबाईल अपडेट होने में 1-2 दिन या उससे अधिक लग सकते हैं। इस app से बाकी सर्विस को इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर अप अपना address या Name अपडेट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको UIDAI द्वारा जारी की गई डाक्यमेन्ट लिस्ट के अनुसार आपके पास डाक्यमेन्ट होना चाहिए।
Mobile Number और Email ID अपडेट करने के लिए किसी भी डाक्यमेन्ट की जरूरत नहीं होती हैं। और इसे अपडेट होने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं।
Aadhaar App से आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें
आधार ऐप से आधार कार्ड Download करने के लिए सबसे पहले Aadhaar App को लॉगिन करें। इसके बाद Share ID पर क्लिक करें।

इसमे आपको Download Aadhaar ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके बाद आपके मोबाइल में आधार कार्ड की PDF फाइल डाउनलोड हो जाती है। यह पीडीएफ़ फाइल पासवर्ड द्वारा लॉक होती है।
जब आप Aadhaar card डाउनलोड करते हैं तो उसमें लिखा होता है कि PDF पासवर्ड क्या है।