NPCI करने के लिए अब आपको किसी जन सेवा केंद्र या बैंक में जाने की जरूरत नहीं हैं। अब आप घर बैठे ही अपने Bank Account में NPCI कर सकते हैं।
NPCI करने के लिए ऑनलाइन सर्विस उपलब्ध हो गयी है। जिससे अपनी किसी भी खाते में NPCI मतलब आधार लिंक कर सकते हैं।
एनपीसीआइ (NPCI) क्या है? इसका क्या फायदा है?
NPCI का पूरा नाम National Payments Corporation of India (भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) है। यह भारत में रिटेल पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम को चलाने वाली एक मुख्य संस्था है।
इसके माध्यम से UPI, IMPS, RuPay Debit Card और RuPay Credit Card आदि ट्रांज़ैक्शन होते हैं।
जब भी आप BHIM, Google Pay, PhonePe आदि सर्विस के माध्यम से पेमेंट को रिसीवर या ट्रांसफर करते हैं। तो ये सभी ट्रांजैक्शन NPCI सर्वर के माध्यम से होते हैं।
Bank Account में एनपीसीआई (NPCI) Enable करने के फायदे क्या हैं?
जब भी भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा किसी भी योजना का लाभ पहुँचाना होता हैं। तब उसका भुगतान आपके आधार से लिंक बैंक खाते में डायरेक्ट भेज दिया जाता हैं।
आपके किसी भी बैंक खाते में एनपीसीआइ Enable नहीं है। तो आपको किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
और इसका दूसरा फायदा ये है ही की आप किसी भी जनसेवा केंद्र या दुकान से आधार द्वारा अपने खाते से पैसे निकाल और जमा कर सकते हैं। इन सभी ट्रांजेक्शन को NPCI सर्वर द्वारा किया जाता है।
अपने किसी भी Bank Account में NPCI या आधार लिंक कैसे करें
सबसे पहले अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर NPCI लिखकर सर्च करें। इसके बाद NPCI की सरकारी वेबसाइट पर क्लिक करें।

वेबसाइट ओपेन होने के बाद ऊपर मेनू में Customer ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद आपको Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
अपने किसी भी बैंक खाते में NPCI करने से पहले एक बार यह चेक कर लें की आपके किसी भी बैंक खाते में पहले से ही NPCI हुआ तो नहीं हैं।
अपने बैंक अकाउंट में NPCI चेक कैसे करें: अपने बैंक अकाउंट में NPCI चेक करने के लिए इस वेबसाईट पर Aadhaar Mapped Status का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें। इसमे अपना आधार कार्ड नंबर डालें और OTP द्वारा verify करके चेक कर सकते हैं।
अगर आपके किसी भी बैंक खाते में NPCI नहीं हैं तो आपको इस वेबसाईट में Aadhaar Seeding/Deseeding के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
पहले अपना आधार नंबर लिखें इसके बाद Request for Aadhaar ऑप्शन में Seeding या De-Seeding को चुनें।
Aadhaar Seeding: इसका मतलब हैं की अपने बैंक खाते में NPCI करना चाहते हैं।
Aadhaar De-Seeding: और इसका मतलब यह है की आप अपने बैंक खाते NPCI हटाना चाहते हैं।
आपको अपने बैंक खाते में NPCI करना हैं तो Seeding चुनें और इसके बाद अपनी बैंक का नाम चुनें जिस में आपका खाता है और उसमे NPCI करना चाहते हैं।

अब आपको कुछ और ऑप्शन दिखाई देंगे। Seeding Type इसमे आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे आपको
Fresh Seeding: यह उनके लिए हैं जिन्होंने अभी तक अपने किसी भी बैंक खाते में NPCI नहीं कराई हैं।
Movement – Same bank with another account: यह ऑप्शन उनके लिए हैं जिनका एक ही बैंक में दो खाते है और एक खाते से दूसरे खाते में NPCI करना हैं।
Movement – from one bank to other bank: इसका मतलब है की आप किसी बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में NPCI करना चाहते हैं।
आप अपने अनुसार ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे अगले ऑप्शन में आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखना हैं। जिसमे आपको NPCI करना हैं।
captcha लिख कर Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी NPCI (Aadhaar Seeding) की Request NPCI सर्वर पर पहुँच जाती हैं। और कुछ दिनों बाद आपकी NPCI (Aadhaar Seeding) आपके बैंक खाते पर हो जी हैं।