Jio और Airtel AirFiber दोनों ही 5G नेटवर्क सिग्नल से चलते हैं। अपने देखा होगा की जब इन डिवाइस को activate किया जाता है तो इसमे लगे SIM को भी activate कर देते है।
जिससे आपका AirFiber डिवाइस द्वारा इंटरनेट चलाया जाता हैं। जिस तरह हमारे मोबाईल में 5G सिग्नल आते हैं उसी तरह AirFiber डिवाइस काम करती हैं।
Jio या Airtel AirFiber को एक स्थान से दूसरे स्थान पर इस्तेमाल कर सकते हैं
Jio या Airtel AirFiber में किसी भी फाइबर या अन्य वायर network की जरूरत नहीं होती हैं। यह मोबाईल नेटवर्क जैसे POINT TO POINT कनेक्शन होता उसी तरह यह भी काम करता हैं।
जिस स्थान पर Jio AirFiber या Airtel AirFiber इंस्टॉल होता हैं उस स्थान पर 5G सिग्नल भी होता हैं। अगर आप इसे दूसरे स्थान पर इस्तेमाल करना चाहते हैं।
तो आपको इसके साथ इस्तेमाल होने वाली सभी डिवाइस को ले जाना होगा। तभी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। और उस स्थान पर 5G सिग्नल होना जरूरी हैं। क्योंकि यह डिवाइस 5G सिग्नल के साथ कनेक्ट होती हैं।
जिस स्थान पर 5G सिग्नल उपलब्ध हैं। वहाँ पर आप Jio AirFiber और Airtel AirFiber का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ में इसके सभी डिवाइस जैसे – Outdoor Unit, Router, Power POE Adaptor ले जाना होगा।
AirFiber कनेक्शन के क्या क्या फायदे हैं
इसके कई फायदे हैं। इसमे Fiber की तरह वायर के टूटने का खतरा नहीं होता हैं। इसे इंस्टॉल करना बहुत ही आसान हैं।
इसे आप कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें राउटर की Settings को मैनेज करना बहुत आसान होता है।
इसमे आपको कानेक्टिविटी हमेशा बनी रहती हैं। क्योंकि मोबाईल टावर पर बिजली चालू रहती हैं। आपके AirFiber को सिग्नल मिलते रहते हैं।
इसमे आपको हाई स्पीड इंटरनेट प्लान भी देखने को मिल जाते हैं। इसके आपको Wi-Fi 6 Dual Band Router मिलता हैं।
AirFiber कनेक्शन के क्या क्या नुकसान हैं
AirFiber के फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। इसमे सबसे बड़ा नुकसान यह हैं की Point to Point डिवाइस के बीच आने वाली कुछ रुकावट जैसे – धूल, कोहरा, डिवाइस के बीच की दूरी आदि के कारण इंटरनेट स्पीड कम और लेटेनसी (Ping) बढ़ जाती हैं।
Jio AirFiber में कभी कभी ऐसा होता हैं। जब टावर पर बहुत समय तक बिजली नहीं आती हैं तो टोअर से 5G सिग्नल आने बंद हो जाते हैं जिसकी वजह से इंटरनेट स्पीड बहुत ही कम हो जाती हैं।
लेकिन Airtel AirFiber में इस तरह की कोई समस्या नहीं आती हैं। क्योंकि Airtel AirFiber 5G के साथ 4G सिग्नल पर भी काम करता हैं।
वैसे दोनों ही काफी अच्छे प्लान के साथ और अच्छे स्पीड देते हैं। और दोनों ही अच्छी सर्विस देते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
जिस तरह से SIM Card Dongle चलता हैं उसी तरह से AirFiber काम करता हैं। दोनों ही डिवाइस में सिम कार्ड लगता हैं।
और टोअर से सिग्नल का इस्तेमाल करके इंटरनेट उपलब्ध होता हैं। और दोनों ही वायरलेस डिवाइस हैं जिसमे कोई इंटरनेट वायर लगाने की कोई जरूरत नहीं होती हैं।
लेकिन AirFiber में उसी सिम कार्ड का इस्तेमाल होता जो सिम कार्ड उसी के साथ आया हैं। इसमे सिम कार्ड को बदल नहीं सकते हैं। और Dongle में कोई भी सिम कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं।