UP Scholarship फॉर्म फॉरवर्ड में जोड़े गए कुछ नए ऑप्शन

उत्तर प्रदेश के लाखों छात्र / छात्रों के लिए UP Scholarship 2025-26 सत्र को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति फॉर्म को संस्थान (Institute) स्तर से फॉरवर्ड करने की प्रक्रिया में कुछ नए विकल्प जोड़े हैं।

यदि आप एक छात्र हैं या किसी शिक्षण संस्थान के नोडल अधिकारी (Nodal Officer), तो इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है या Suspect data डाटा में आ सकता है।

1. UP Scholarship फॉर्म फॉरवर्डिंग में क्या नया है?

इस बार पोर्टल पर डेटा वेरिफिकेशन के तरीकों में बदलाव किया है। अब फॉर्म फॉरवर्ड करते समय संस्थानों को केवल अंक ही नहीं, बल्कि छात्र की उपस्थिति (Attendance) और अन्य छात्र/छात्राओं के शैक्षिक विवरणों पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

मुख्य रूप से निम्नलिखित कॉलम में बदलाव देखे गए हैं:

  • 75% अनिवार्य उपस्थिति: अब संस्थानों को स्पष्ट रूप से छात्र/छात्राओं की कुल उपस्थिति प्रतिशत दर्ज करनी होगी। 75% से कम उपस्थिति होने पर छात्रवृत्ति नहीं दी जायेगी है।
  • Result Status (Promoted/Passed): प्रमोटेड छात्रों के लिए अब अलग से सब-कैटेगरी चुनने का विकल्प दिया गया है। जैसे – Pass, Promoted with Marks, Promoted without Marks अगर किसी Student के रिजल्ट पर fail लिखा है तो उसका फॉर्म फॉरवर्ड नहीं होगा।
  • PFMS Status Integration: बैंक खाते के सत्यापन को लेकर अब संस्थान स्तर पर ही ‘Verified’ या ‘Pending’ का स्टेटस स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
  • फॉर्म Reject ऑप्शन : अब संस्थान किसी भी लेवल पर स्टूडेंट के फॉर्म को रिजेक्ट किया जा सकता हैं।

2. नए विकल्पों को भरने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स

संस्थानों को डेटा फीड करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:

विकल्प (Field)क्या भरें?
Attendance Percentageछात्र की वास्तविक उपस्थिति (75% से ऊपर ही मान्य)
Max Marks & Obtained Marksपिछले वर्ष के सटीक अंक (बिना किसी त्रुटि के)
Enrollment Numberयूनिवर्सिटी द्वारा जारी सही एनरोलमेंट नंबर (Mismatch होने पर फॉर्म रुक सकता है)
Course Yearप्रथम वर्ष में प्रवेश की तिथि और वर्तमान सत्र में प्रवेश की तिथि
सही होनी चाहिए

3. UP Scholarship फॉर्म फॉरवर्डिंग के लिए Biometric जरूरी हैं

अब संस्थान को सभी छात्र/छात्राओं की बायोमेट्रिक (Biometric) करना जरूरी हैं। अब सभी Category (SC, ST, OBC, MINORITY) के छात्र/छात्राओं का फॉर्म verify होने के बाद बायोमेट्रिक करना जरूरी हैं। अगर बायोमेट्रिक नहीं होगी तो फॉर्म फॉरवर्ड नहीं होगा।

4. छात्र क्या करें? (What Students Should Do)

अगर आपका फॉर्म अभी तक फॉरवर्ड नहीं हुआ है, तो तुरंत अपने कॉलेज या संस्थान के स्कॉलरशिप विभाग या नोडल ऑफिसर से संपर्क करें।

  1. Status Check: समय-समय पर अपने लॉगिन पैनल से स्टेटस चेक करते रहें।
  2. Correction Window: यदि फॉरवर्डिंग के दौरान कोई गलती पकड़ी जाती है, तो ‘Correction Window’ खुलने का इंतज़ार करें।
  3. Bank Seeding: चेक करें की आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और NPCI Mapper पर एक्टिव है।

नोट: इस साल डुप्लिकेट मोबाइल नंबर और गलत आधार सीडिंग की वजह से कई फॉर्म ब्लॉक किए जा रहे हैं। इसलिए वही नंबर इस्तेमाल करें जो आपके आधार और बैंक खाते में लिंक हो।


4. निष्कर्ष

UP Scholarship पोर्टल पर जोड़े गए ये नए विकल्प भ्रष्टाचार को रोकने और पात्र छात्रों तक लाभ पहुँचाने के लिए हैं। संस्थानों को अब और अधिक सावधानी से डेटा अपलोड करना होगा। छात्र / छात्रों को अपनी Attendance 75% से अधिक रखनी होगी।

Leave a Comment