UP Scholarship OTR registration कैसे करें और ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

UP Scholarship में आवेदन करने से पहले अब OTR registration करना होगा। इसके बाद ही UP Scholarship के लिए आवेदन कर सकते हैं।

UP Scholarship OTR Registration कैसे करें

OTR registration के लिए सबसे पहले UP Scholarship की official वेबसाईट पर जाएं।

UP Scholarship वेबसाईट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें – https://scholarship.up.gov.in/

वेबसाईट के होम पेज पर ही आपको OTR पंजीकरण करें ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। इसके बाद OTR के लिए पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको Steps for Registration दिखाई देगा और नीचे I agree to the following पर चेक बॉक्स में क्लिक करें।

और Proceed पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा जिसमे आपको वर्ग/जाति समूह को चुने और अपना Mobile Number लिखें और कैप्चा डालें और Generate OTP पर क्लिक करें।

OTP डाल कर verify करें। इसके बाद अपनी सभी जानकारी सही से भरें और e-KYC स्टेप को पूरा करें। इसके बाद OTR नंबर आपके मोबाईल पर भेज दिया जायेगा।

OTR नंबर का प्रिन्ट जरूर निकालें क्योंकि आपको आगे इसकी जरूरत हो सकती हैं।

UP Scholarship 2025-26 के लिए Online Fresh आवेदन कैसे करें

सबसे पहले OTR Number प्राप्त करें उसके बाद स्कालर्शिप आवेदन करें। इसके लिए UP Scholarship की वेबसाईट पर जायें। Student मेनू में New Registration पर क्लिक करें।

इसके बाद यहाँ अपना वर्ग के अनुसार ऑप्शन पर क्लिक करें। और इसके बाद OTR Number लिखें और सबमिट करें।

इसके बाद एक पंजीकरण के लिए पेज खुल जायेगा। यहाँ पर आपको अपनी सभी जानकारी सही से भरें। और सबमिट कर दें।

इसके बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा जिसमे आपके द्वारा भारी गई जानकारी और OTR Number, पंजीकरण संख्या लिखा होगा। इसका आप प्रिन्ट जरूर निकालें।

इसके बाद Login ऑप्शन पर जाए और यहाँ पंजीकरण, OTR Number और पासवर्ड, कैप्चा कोड लिख कर सबमिट करें।

लॉगिन होने के बाद आवेदन के लिए पेज खुल जायेगा। यहाँ आपको सभी जानकारी सही से भरनी हैं। या जिस संस्थान मे आप पढ़ते हैं वहाँ से स्कालर्शिप के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें उसके बाद ही आवेदन में जानकारी भरें।

फाइनल सबमिट करने से पहले जाँच हेतु प्रिन्ट निकाल कर संस्थान में जरूर चेक कराएं उसके बाद फाइनल सबमिट करें। इससे आपके आवेदन में कोई गलती नहीं होगी।

UP Scholarship 2025-26 के लिए Online Renew आवेदन कैसे करें

UP Scholarship का Renew आवेदन के लिए आपके पास 2024-25 का रेजिस्ट्रैशन नंबर होना चाहिए। और आपको आवेदन करने से पहले OTR Registration करना जरूरी हैं।

इसके बाद Renew के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए Renew Login पर क्लिक करें और यहाँ पर OTR नंबर, पंजीकरण संख्या, पासवर्ड डालें और लॉगिन करें।

इसमें आपको कुछ नहीं करना होता हैं क्योंकि इसमें पहले से सभी जानकारी भारी हुई होती हैं। बस आपको तो फाइनल सबमिट करना होता हैं उसके बाद फाइनल प्रिन्ट निकाल कर उसके साथ सभी डाक्यमेन्ट लगा कर संस्थान में जमा कर देना चाहिए।

अपने संस्थान से डाक्यमेन्ट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। जिससे आपको सभी जरूरी डाक्यमेन्ट संस्थान में जमा कर सकते हैं।

Leave a Comment