Aadhaar Card सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेज है। Aadhaar Card को बनाना और अपडेट करना UIDAI के पास Authority होती है।
आधार कार्ड को बनाना और अपडेट करने के लिए Aadhaar और Operator की जरूरत होती है। जिसके लिए NSEIT द्वारा सुपरवाइजर और ऑपरेटर का एग्जाम होता हैं।
इस एग्जाम को पास करने के बाद ही आप सुपरवाइजर और ऑपरेटर बन सकते हैं। पहले आपको NSEIT की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके सीट बुक करके एग्जाम दिया जाता था।
और जो भी एग्जाम पास कर लेता उसे NSEIT की तरफ से सुपरवाइजर और ऑपरेटर सर्टिफिकेट दिया जाता है जिससे वह आधार कार्ड को बना और अपडेट कर सकते हैं।
लेकिन आज के समय में NSEIT Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर Exam की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किये हैं।
NSEIT Aadhaar Supervisor और Operator Exam की प्रक्रिया में क्या क्या बदलाव किए गए है
NSEIT Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर रजिस्ट्रेशन- सबसे पहले NSEIT Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर के लिए नये रजिस्ट्रेशन में बदलाव किए गए हैं ।
क्योंकि पहले आप रेजिस्ट्रैशन करते थे और उसके बाद exam के लिए fee पेमेंट करते थे और exam के लिए Seat बुक कर लेते थे ।
आपको रजिस्ट्रेशन करने से पहले UIDAI द्वारा लर्निंग पोर्टल से LMS certificate प्राप्त करना होगा। इसके आपको अपनी कंपनी से सम्पर्क करना होगा।

अगर आप CSC VLE हैं तो आप CSC Tech Support पर जाकर LMS सर्टिफिकेट के लिए request कर सकते हैं।
LMS Certificate के लिए यहाँ क्लिक करें
LMS सर्टिफिकेट प्राप्त होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन के समय आपको इस सर्टिफिकेट को अपलोड करना होगा।
अब आपको रजिस्ट्रेशन होने के बाद इसे RO द्वारा authorization के लिए भेजना होता RO आपकी एप्लीकेशन को वेरीफाई करेगा।
एप्लीकेशन को जल्दी वेरीफाई करने के लिए आप अपने RO को कांटेक्ट कर सकते हैं या जिस भी एजेंसी को अपने चुना हैं उस एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।
जिससे आपकी एप्लीकेशन जल्दी वेरीफाई हो जाये। अगर आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई नहीं होती है तो 30 दिन के बाद एप्लीकेशन अपने आप रिजेक्ट हो जाती हैं और फिर से आपको द्वारा अप्लाई करना होगा।
उसके बाद ही आपको एग्जाम की fee पेमेंट करना होगा और एग्जाम के लिए सीट बुक कर सकते हैं।
NSEIT Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर Exam – Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर Exam पास करने के लिए आपको पहले 100 में से 55 अंक प्राप्त करने होते थे।
लेकिन अब एग्जाम पास करने के लिए 65 अंक प्राप्त करने हैं तभी आप पास हो सकते हैं। एग्जाम देते समय थोड़ी कठनाई हो सकती हैं क्योंकि अब कुछ कठिन सवाल पूछे जाते हैं।
अगर आप पास होना चाहते हैं तो आपको NSEIT की वेबसाइट पर दिए गए मॉक टेस्ट दें और यूट्यूब आदि से एग्जाम की तैयारी करें।
अगर आप फेल हो जाते है तो द्वारा एग्जाम के लिए आपको 255 रु Fee देने होगी। अगर आप पास हो जाते हैं तो आपको तुरंत ही सेंटर से सर्टिफिकेट मिल जाता हैं।
कुछ दिन बाद आप NSEIT की वेबसाइट से अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप CSC UCL AADHAAR सेंटर खोलना चाहते हैं तो आपको Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर का सर्टिफिकेट होना चाहिए । इसके बाद आप UCL Aadhaar सेंटर के लिए आवेदन कर सकते हैं ।
जरूरी बातें –
- Aadhaar सुपरवाइजर और ऑपरेटर सर्टिफिकेट 3 साल के लिए होता हैं सर्टिफिकेट expire होने से पहले Re Exam देना होगा। अगर आप Re Exam नहीं देते हैं तो आपका सर्टिफिकेट expire हो जाएगा।
- NSEIT एप्लीकेशन अप्प्रोवे होने के 30 दिन बाद एग्जाम के लिए fee पेमेंट करके सीट बुक करनी हैं। अगर आप 30 दिन के भीतर सीट बुक नहीं करते हैं। तो आपकी एप्लीकेशन Auto Reject हो जाएगी। और फिर से एप्लीकेशन को RO से अप्प्रोवे करनी होगी। उसके बाद ही सीट बुक कर सकते हैं।
- एग्जाम की कोई लिमिट नहीं कई बार एग्जाम दे सकते हैं। क्योंकि हर बार एग्जाम देने के लिए आपको fee देनी होगी।
- LMS Certificate के लिए आप CSC Tech Portal से Request कर सकते हैं ये सिर्फ CSC VLE के लिए हैं। Form भरने के लिए यहाँ क्लिक करें